{"_id":"6acf4569fc11f46cdd04c6f1","slug":"video-sudarshan-bablu-attacks-bjp-over-infighting-and-personal-remarks-in-chintpurni-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: सुदर्शन बबलू का भाजपा पर हमला, बोले- अंतर्कलह और बौखलाहट में की जा रही अनर्गल बयानबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: सुदर्शन बबलू का भाजपा पर हमला, बोले- अंतर्कलह और बौखलाहट में की जा रही अनर्गल बयानबाजी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक और टिकट के दावेदारों पर निशाना साधा है। बुधवार को अंब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इसी के चलते विरोधी नेता उनके परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहे हैं।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने दावा किया कि चिंतपूर्णी भाजपा में एक दर्जन से अधिक टिकट के दावेदार सक्रिय हैं और उनके बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के आपसी विवाद थानों तक पहुंच रहे हैं।
बबलू ने कहा कि क्षेत्र में नगर पंचायत और पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उनके अनुसार, भाजपा नेताओं की बयानबाजी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और राजनीतिक असुरक्षा को दर्शाती है।
अपने पारिवारिक और आर्थिक पृष्ठभूमि को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर विधायक ने कहा कि वह एक साधारण किसान और पशुपालक परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी करके उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
बबलू ने कहा कि किसी व्यक्ति के संघर्ष और आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाना या पशुपालन जैसे सम्मानजनक कार्य पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि वे व्यक्तिगत आरोप लगाने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करें। उनके अनुसार, राजनीति का मुख्य उद्देश्य विकास और जनहित होना चाहिए।
प्रेस वार्ता में विधायक ने प्रदेश सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है और मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
बबलू ने दावा किया कि अंब क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।