{"_id":"66e94b6745abfad46e08e506","slug":"video-tanoh-school-under-14-chess-winners-brought-glory-to-the-region","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तनोह स्कूल की अंडर 14 शतरंज विजेताओं ने चमकाया क्षेत्र का नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तनोह स्कूल की अंडर 14 शतरंज विजेताओं ने चमकाया क्षेत्र का नाम
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला तनोह स्कूल की अंडर 14 शतरंज खिलाड़ियों ने पहले खंड स्तरीय व अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता का खिताब अपने नाम किया। स्कूल के मुख्याध्यापक तिलक राज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में चल रही थी। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला तनोह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडला के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिला। जिसमें तनोह स्कूल की खिलाड़ियों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।बहीं पर राज्य-स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ियों में ईशा धीमान,कृतिका का चयन हुआ है। वहीं पर मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों तथा उनके कोच जोगिंद्र कुमार व मैडम श्वेता कुमारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक तिलक राज धीमान, स्कूल प्रबधन कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान शकुंतला देवी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य व अभिभावकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।