{"_id":"68db884c107d0ec4f607b5ec","slug":"video-thanakalan-mla-vivek-sharma-inaugurated-the-multi-specialist-health-camp-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"थानाकलां: विधायक विवेक शर्मा ने किया बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाकलां: विधायक विवेक शर्मा ने किया बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आज बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के शिविर जनता को लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच करवाने का आह्वान भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।