{"_id":"6985864e715c43ed9f0365f0","slug":"video-una-a-motorcycle-and-a-tipper-truck-collided-near-dagredi-village-one-young-man-suffered-a-broken-leg-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: दगरेडी गांव के पास बाइक-टिपर की टक्कर, एक युवक की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दगरेडी गांव के पास बाइक-टिपर की टक्कर, एक युवक की टांग टूटी
उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमनयार-धमान्दरी सड़क मार्ग पर दगरेडी गांव के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीखे मोड़ पर बाइक और टिपर की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरयाला निवासी बीरबल पुत्र गुरमेल चंद और मोहित शर्मा पुत्र रामप्रसाद सुबह अपनी दैनिक कामकाज के लिए उपमंडल अंब की सूरी पंचायत की ओर बाइक पर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर एक टिपर, जो कि केंट–अम्बेहड़ा सड़क निर्माण कार्य के लिए रेत-बजरी लेकर बडूही से केंट की ओर जा रहा था, दगरेडी गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक बीरबल की टांग टूट गई, जबकि दूसरा युवक बाल बाल बच गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बीरबल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर स्थित तीखा मोड़ ही दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।