Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una A one-day tuberculosis awareness camp was organized on the premises of the Amb Block Medical Officer office
{"_id":"6985a9bf30cf0738230415f5","slug":"video-una-a-one-day-tuberculosis-awareness-camp-was-organized-on-the-premises-of-the-amb-block-medical-officer-office-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अंब के परिसर में एक दिवसीय क्षय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अंब के परिसर में एक दिवसीय क्षय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन
खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अंब के परिसर में आज एक दिवसीय क्षय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उप-मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भंजाल डॉ राजेश शर्मा ने की। यह कार्यक्रम टीआईएफएफए प्रोजेक्ट के अंतर्गत झपीगो संस्था के सहयोग से खांसी की निगरानी (कफ सर्विलांस) के लिए आयोजित किया गया था। इसमें भंजाल और अम्ब क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में क्षय रोग के संभावित मरीजों की पहचान करने और खांसी की दवाई तथा सिरप लेने वाले मरीजों का विवरण 'टीबी मुक्त हिमाचल' ऐप पर दर्ज करने के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य खांसी के मरीजों की संख्या और क्षय रोग की जांच को प्रभावी व सुनिश्चित बनाना है। इस मौके पर झपीगो के कंसल्टेंट गोविन्द ठाकुर और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने उपस्थित चिकित्सकों को क्षय रोग के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बीएमओ अम्ब डॉ. राहुल कटबा, बीएमओ गगरेट डॉ. पंकज पराशर, डीआई रजत शर्मा, राकेश कुमार, गुलशन शर्मा, राज कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।