{"_id":"698edde2a230e885bc08fd2a","slug":"video-una-bike-rider-steals-rs-15-lakh-from-a-shop-police-investigate-using-cctv-footage-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: दुकान में घुसकर बैग से डेढ़ लाख उड़ा ले गया बाइक सवार, CCTV फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दुकान में घुसकर बैग से डेढ़ लाख उड़ा ले गया बाइक सवार, CCTV फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस
चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के तहत चंबी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है।शुक्रवार सुबह नौ बजे एक बाइक सवार युवक दुकान में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के समय बुजुर्ग दुकानदार दुकान से बाहर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, जैसे ही दुकानदार सुदेश वापस दुकान में आया तो उसने देखा कि एक युवक बाइक खड़ी कर अंदर मौजूद था। युवक ने बुजुर्ग से सामान्य बातचीत की और तुरंत वहां से निकल गया। कुछ ही देर बाद जब दुकानदार ने बैग चेक किया तो उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि गायब मिली। घटना का पता चलते ही दुकानदार बाहर निकला, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद आसपास के दुकानदारों को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने बाइक सवार का पीछा करने की कोशिश भी की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।मामले की सूचना तुरंत चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बाइक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।वहीं बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि चोरी हुई राशि एलआईसी की थी जो उन्हें किसी को देने के लिए रखी गई थी। उनका बेटा सुबह ही यह पैसे देकर लुधियाना चला गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।