Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Una bloomed in spring colours on Republic Day Deputy CM Mukesh Agnihotri hoisted the national flag
{"_id":"67962aca314b3bc6c7028c4c","slug":"video-una-bloomed-in-spring-colours-on-republic-day-deputy-cm-mukesh-agnihotri-hoisted-the-national-flag","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गणतंत्र दिवस पर बसंती रंगों में खिला ऊना, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गणतंत्र दिवस पर बसंती रंगों में खिला ऊना, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला बसंती रंगों में खिला दिखा। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी दिवस है। वर्ष 1950 को इसी दिन भारत का महान संविधान प्रभावी हुआ था और देश में लोकशाही का स्वप्न साकार हुआ। उन्होंने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया, साथ ही देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।