{"_id":"684185bcbf6d7c37c209e0d5","slug":"video-una-civil-hospital-amb-gets-a-big-gift-oxygen-will-reach-every-bed-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सिविल अस्पताल अंब को मिली बड़ी सौगात, हर बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सिविल अस्पताल अंब को मिली बड़ी सौगात, हर बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन
सिविल अस्पताल अंब में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब ऑक्सीजन की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से अधर में लटका मैनीफोल्ड ऑक्सीजन प्लांट आखिरकार मरीजों की सेवा में समर्पित कर दिया गया है। मंगलवार को विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने इस प्लांट का विधिवत शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। करीब 28 लाख रुपये की लागत से बने इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू हो जाने से अब अस्पताल के हर बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन से सीधे पहुंच सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन देने में सुविधा होगी और उपचार में देरी नहीं होगी। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी से क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस प्लांट के लगने से भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में अंब उपमंडल के लोगों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल की अन्य सुविधाओं को भी और बेहतर किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सचिन शर्मा, बीएमओ डॉ. राजीव गर्ग, एसएमओ डॉ. राहुल कतना, बीडीओ ओम पाल डोगरा और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्र की जनता और अस्पताल प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।