Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Attackers targeted a car parked at Agrasen Chowk in Tohana, Fatehabad and vandalized it, police is investigating
{"_id":"68411c32c9536807d600fc32","slug":"video-attackers-targeted-a-car-parked-at-agrasen-chowk-in-tohana-fatehabad-and-vandalized-it-police-is-investigating-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन चौक पर खड़ी गाड़ी को हमलावरों ने बनाया निशाना, तोड़फोड़ की,पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन चौक पर खड़ी गाड़ी को हमलावरों ने बनाया निशाना, तोड़फोड़ की,पुलिस जांच में जुटी
अग्रसेन चौक पर खड़ी स्विफ्ट कार पर अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दी। जिससे गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर के बीचों बीच चौक पर हुई इस घटना के बाद से आस पास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार अग्रसेन चौक पर खड़ी उक्त गाड़ी के मालिक की पहचान रविदास मोहल्ला निवासी विशाल मेहरा की गाड़ी के तौर पर हुई हुई है, स्विफ्ट गाड़ी को अज्ञात हमलावारों ने लाठी डंडे से निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर कर आगे और पीछे के शीशे को चकनाचूर कर दिया। गनीमत रही कि गाड़ी चालक कुछ समय पहले ही गाड़ी से गया था वरना हमलावर उसे भी क्षति पहुंचा सकते थे।
घटना की सूचना आस पास के लोगों ने शहर थाना पुलिस को दी, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रात्रि के समय चौक पर खड़ी गाड़ी को तोड़ने से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है ताकि गाड़ी को तोड़ने वालो का सुराग लगाया जा सके।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगो द्वारा गाड़ी को बुरी तरह से तोड़े जाने की सूचना पर मौके पर आए थे, कार सवार कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला है, कार सवार का पता किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।