{"_id":"68407800cdedae84060fa2b9","slug":"video-kuk-selected-for-environment-champion-award-2025-world-environment-day-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को पर्यावरण चैंपियन अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को पर्यावरण चैंपियन अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणा भी हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर जब पूरा देश इसके प्रति जागरूकता का संदेश दे रहा है, तब कुवि अपने ठोस कार्यों से पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। विश्वविद्यालय में प्रवेश करते ही सुखद अनुभव होता है।
वर्ष 2010 में विश्वविद्यालय को ग्रीन कैंपस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और अब विवि पर्यावरण चैंपियन अवॉर्ड-2025 के लिए चयनित हो चुका है। यह सम्मान देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अभिनव योजनाएं शुरू की हैं। परिसर में वर्तमान में रेन वाटर हारवेंस्टिंग के 10 प्लांट सक्रिय हैं और 22 नए प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। दयालपुर गांव स्थित विवि की भूमि पर 2.4 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे जल शुद्धिकरण में मदद मिल रही है। इससे किसान खेती कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।