{"_id":"6840226103f089a3fb0a3aa8","slug":"video-hamirpur-in-the-under-15-student-category-sujanpur-defeated-nagarota-4-1-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अंडर-15 छात्र वर्ग में सुजानपुर ने नगरोटा को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अंडर-15 छात्र वर्ग में सुजानपुर ने नगरोटा को 4-1 से हराया
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट-2025 (गू्रप-ए) के दूसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। दूसरा दिन पूरी तरह से मेजबान विद्यालय सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के नाम रहा। विद्यालय के खिलाडिय़ों ने उत्कृृष्ट शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंदी विद्यालयों को हर पहलू में पछाड़ते हुए सभी मुकाबले अपने नाम किए। अंडर-15 छात्र वर्ग में सुजानपुर टिहरा ने नगरोटा को 4-1 से हराया। अंडर-17 छात्र वर्ग में भी सुजानपुर टिहरा ने नगरोटा को 1-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में 1-15 छात्र वर्ग में कपूरथला ने कुंजपुरा को 1-0 से हराया, वहीं -17 छात्रा वर्ग में सुजानपुर टिहरा और नगरोटा के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके अतिरिक्त मंगलवार संध्या में हुए एक रोमांचक मुकाबले में 0-15 छात्र वर्ग में सुजानपुर टिहरा ने कुंजपुरा को 3-0 से हराया। नगरोटा और सैनिक स्कूल कपूरथला के बीच खेला गया मैच 0-0 से डॉ रहा। अंडर-17 छात्रा वर्ग में कपूरथला ने सुजानपुर टिहरा को 1-0 से पराजित किया। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा की प्राचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी आगामी मैचों में भी इसी तरह का अनुशासन और उत्कृष्टता बनाए रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।