{"_id":"683f2049a4792839fe0e443f","slug":"video-kanha-gaushala-is-in-a-bad-condition-three-cows-died-due-to-illness-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कान्हा गोशाला का बुरा हाल, बीमारी से तीन गोवंश मरे, छांव की नहीं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गोशाला का बुरा हाल, बीमारी से तीन गोवंश मरे, छांव की नहीं व्यवस्था
नेतुआ स्थित नगर पालिका की कान्हा गोशाला का बुरा हाल है। यहां गोवंश की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। नतीजतन बीमारी से तीन गोवंश की मौत हो गईं। भीषण गर्मी के बीच गोशाला प्रांगण में छांव की व्यवस्था नहीं है। परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। ऐसे में गोवंश बीमार भी पड़ रहे है। गोशालाकर्मियों का कहना कि कि क्षमता से अधिक गोवंश होने के कारण दिक्कतें अधिक हो रही हैं।
कान्हा गोशाला में वर्तमान में कुल 304 गोवंश है, जबकि क्षमता 200 गोवंश रखने की है। इसके बावजूद गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश रखे जा रहे हैं। ऐसे में गोवंशों के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं। कभी एक समय हरा चारा दिया जा रहा है तो कभी सूखे चारे पर गोवंशों को निभर रहना पड़ता है। परिसर में सफाई की व्यवस्था नाकाफी है। ऐसे में दो बड़े और एक छोटे गोवंश की मौत हो गई है। कर्मचारियों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।