{"_id":"683fa5127fb97156f4036131","slug":"onion-is-making-farmers-cry-again-they-are-not-getting-the-right-price-agar-malwa-news-c-1-1-noi1226-3022976-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: बेमौसम हुई बारिश की मार, किसानों को फिर रुला रही प्याज, नहीं मिल रहा सही भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: बेमौसम हुई बारिश की मार, किसानों को फिर रुला रही प्याज, नहीं मिल रहा सही भाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 08:24 AM IST
इस बार प्याज ने किसानों की आंखों में पानी ला दिया है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में प्याज किसानों की मेहनत इस बार बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ गई। बेमौसम बारिश ने फसल की ऐसी दुर्दशा की है कि अब प्याज न खेत में काम आ रही है, न मंडी में दाम पा रही है।
जिले के किसानों ने लाखों रुपये खर्च कर प्याज की फसल तैयार की थी, लेकिन आसमान से आई आफत ने सब कुछ तबाह कर दिया। खेतों में खड़ी फसल बारिश में सड़ गई और जो प्याज खेत से निकाली गई, वह इतनी खराब हो चुकी है कि स्टोरेज के लायक भी नहीं रही।
अब हालात ये हैं कि मंडियों में प्याज के दाम 1 से 5 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं। किसानों को लागत भी नहीं मिल पा रही है। ऊपर से मंडी तक प्याज पहुंचाने का खर्च और बढ़ती निराशा ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। प्याज व्यापारियों की भी परेशानी कम नहीं है। उनका कहना है कि खरीदी गई प्याज एक हफ्ते से ज्यादा टिक नहीं रही। प्याज में इतनी नमी है कि वह जल्दी ही सड़ने लगती है।
क्वालिटी इतनी खराब हो गई है कि कोई भी व्यापारी रिस्क लेने को तैयार नहीं है। अब किसान सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि प्याज पर समर्थन मूल्य तय किया जाए, तत्काल सरकारी खरीदी शुरू की जाए और फसल बीमा के तहत नुकसान का मुआवजा दिया जाए। किसानों की सारी उम्मीदें अब सरकार पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या उन्हें वक्त रहते राहत मिलेगी, या फिर एक बार फिर किसान की किस्मत प्याज के आंसुओं में ही बह जाएगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।