{"_id":"683f34f4877e063ffd0a7c04","slug":"video-investigating-officer-got-six-hours-of-police-custody-remand-of-dr-anushka-from-court-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. अनुष्का का कोर्ट से छह घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड विवेचक को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अनुष्का का कोर्ट से छह घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड विवेचक को मिला
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान सहायक इंजीनियर की मौत के मामले में जेल में बंद डॉ. अनुष्का का कोर्ट से छह घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड विवेचक को मिल गया है। स्पेशल सीजेएम कुमुदलता त्रिपाठी ने बुधवार की सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक डॉ. अनुष्का को पुलिस कस्टडी में देने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस ट्रांसप्लांटेशन में इस्तेमाल किए गए औजारों की बरामदगी के प्रयास करेगी। अनुष्का को कोर्ट में भी तलब किया गया था।
रावतपुर पुलिस ने पनकी पावर हाउस की ऑफीसर्स कालोनी निवासी जया त्रिपाठी की तहरीर पर नाै मई को डॉ. अनुष्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डॉ. अनुष्का पर आरोप है कि उन्होंने जया के पति पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत कुमार दुबे का अपने इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट किया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डॉ. अनुष्का फरार हो गईं थीं। दबाव बढ़ता देख सीजेएम कोर्ट में 26 मई को समर्पण कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।