{"_id":"683f1906094389f8a8064dfc","slug":"video-weather-change-in-hisar-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में आई तेज धूल भरी आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में आई तेज धूल भरी आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत
पश्चिमी विक्षोभ के असर का आज हिसार शहर में देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आ गई। इससे आमजन खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर प्रदेश में लगातार हो रही बिखराव वाली बारिश व बादलवाही का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे चला गया। सिरसा जिले को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई। मंगलवार को दोपहर से पहले भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह व पंचकूला जिले में अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियां हुईं। वहीं शाम को सिरसा व फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बाकी जिलों में भी दिन में ज्यादातर समय बादल ही छाए रहे। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री और रात के तापमान 20.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज दज्र् किए गए। फिलहाल दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।