सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Businessman Duped of 65 Lakh on Promise of Court Favour Using Fake Ties with Judges

Jodhpur News: जजों से पहचान बताकर कोर्ट केस में राहत दिलाने का झांसा दिया, व्यवसायी के साथ 65 लाख की ठगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 02:59 PM IST
Jodhpur: Businessman Duped of 65 Lakh on Promise of Court Favour Using Fake Ties with Judges
शहर में आरके इंडस्ट्रीज बनाम रीको के बीच न्यायालय में लंबित विवाद में पक्ष में फैसला करवाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक व्यवसायी से 65 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों से अपनी कथित पहचान का हवाला देकर उसे विश्वास में लिया और रकम ऐंठ ली।

सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर निवासी गौतम चंद गुलेच्छा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें सुंदरलाल मालू और गोरधन सिंह भाटी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। परिवादी ने बताया कि आरके इंडस्ट्रीज बनाम रीको केस में फैसला अपने पक्ष में करवाने के लिए आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों से संपर्क होने का दावा किया था।

आरोपियों ने 22 सितंबर 2021 को जलजोग चौराहा स्थित एक होटल में गौतम गुलेच्छा की मुलाकात सुंदरलाल मालू, गोरधन सिंह भाटी और आदित्य कुमार से करवाई गई। वहां आरोपियों ने कहा कि वे चुटकियों में काम करवा सकते हैं और पहले भी कई बड़े फैसले प्रभावित कर चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के साथ अपने फोटो और संबंधों का हवाला भी दिया।

ये भी पढ़ें: Pakistan Spy: जासूसी करने वाला शकूर गिरफ्तार, पाकिस्तान दूतावास का अफसर दानिश था हैंडलर

आरोपियों के झांसे में आकर परिवादी ने 22 अगस्त 2021 को सुंदरलाल मालू के खाते में RTGS के माध्यम से 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए। अगले ही दिन 23 अगस्त को और 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 4 अक्टूबर 2021 को 10 लाख रुपये नकद जयपुर भेजे गए, जो सुंदरलाल मालू और गोरधन सिंह भाटी को दिए गए। इस तरह टुकड़ों-टुकड़ों में कुल 65 लाख रुपये की राशि दी गई।

23 अगस्त 2024 को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर स्पेशल लीव टू अपील (C) नंबर 2596/2022 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद जब परिवादी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कपूरथला में बेई में मिला था युवक का शव, परिजनों ने पुलिस थाना घेरा

लखनऊ में सुहाना हुआ मौसम... बारिश की फुहारों के बीच बड़े मंगल पर दर्शन को मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

03 Jun 2025

चौथे बड़े मंगल पर अलीगंज के नए हनुमान मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर

03 Jun 2025

लखनऊ में मौसम ने ली करवट... सुबह से शुरू हुई बारिश

03 Jun 2025

Ujjain: पांच राज्यों के युवा सीख रहे सिख धर्म की बारीकियां, गुरबाणी, शस्त्र विद्या और इतिहास का प्रशिक्षण जारी

03 Jun 2025
विज्ञापन

Ujjain News: हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री ढांडा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कान में मांगी मनोकामना

03 Jun 2025

Jodhpur News: गंदगी पर सख्त हुआ रेलवे, सीसीटीवी से निगरानी कर डेढ़ हजार यात्रियों से वसूले पौने दो लाख

03 Jun 2025
विज्ञापन

Ujjain News: पंचामृत स्नान के बाद भस्म आरती में हुआ बाबा का भांग से शृंगार, जय महाकाल के उद्घोष से गूंजा परिसर

03 Jun 2025

भदोही के सुरियावां में भीषण आग से दहशत, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान का अनुमान

03 Jun 2025

जेईई एडवांस में गौतमबु्द्ध नगर के युवा छात्रों ने लहराया परचम, अद्वय मयंक ने आल इंडिया में 36 रैंक की हासिल

03 Jun 2025

गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन छह कॉलोनियों में नहीं चलते हैं एसी

03 Jun 2025

ताजमहल की सुरक्षा के लिए टीथर्ड ड्रोन...100 कैमरों से भी निगरानी

03 Jun 2025

बहन के घर जा रही महिला को बनाया निशाना...नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए जेवरात

02 Jun 2025

व्यापारी से मांगी 10 लाख की चौथ...पुलिस ने मुठभेड़ में सिखाया सबक, पैर में लगी गोली

02 Jun 2025

खाते से गायब हो रहे रुपये...पांच गुना लोन वसूली की हो रही कोशिश

02 Jun 2025

लोगों के लिए मुसीबत बना अवैध बस स्टैंड...पैदल भी नहीं निकल पाते राहगीर

02 Jun 2025

दूषित जल पीने बिगड़ रही सेहत, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव

02 Jun 2025

मैनपुरी में पूर्व प्रधान के बेटे पर फायरिंग, कार में की गई तोड़फोड़

02 Jun 2025

घोसी नगर पंचायत कार्यालय में जमीन पर बैठे सभासद, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर लगाया आरोप, विकास कार्यों की मांग

02 Jun 2025

भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर अलीगढ़ के मेधावी बोले- थैंक्स टू अमर उजाला

02 Jun 2025

नोएडा में चाकू मारकर मजदूर की हत्या

02 Jun 2025

अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह में अलीगढ़ के मेधावियों को किया गया सम्मानित

02 Jun 2025

पानीपत: दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी

02 Jun 2025

Jalore News: आहोर पुलिस ने 14.730 किलो अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

02 Jun 2025

Rajgarh News: महिला ने गटका जहर, खंभे पर चढ़ा युवक, अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के फूले हाथ-पांव

02 Jun 2025

रोहतक: बाइक को टक्कर मारने वाले होमगार्ड जवान को बचा रही पुलिस: पीड़ित पिता

02 Jun 2025

हरिद्वार में वारदात...बाइक सवार बदमाशों ने होटल कारोबारी पर की फायरिंग, CCTV में भागते दिखे आरोपी

02 Jun 2025

लखनऊः पोलियोग्रस्त लक्ष्मी सिंह अपने नृत्य से कर देगी मंत्रमुग्ध, ले रही है कथक का प्रशिक्षण

02 Jun 2025

Kangra: भाटी पीर राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला संपन्न

02 Jun 2025

Mandi: विधायक इंद्र सिंह गांधी बोले- मुख्यमंत्री को हो गया है जयराम फोबिया

02 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed