Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
Sultanpur: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, शासन के पद समाप्ति आदेश के खिलाफ तिकोनिया पार्क में दिया धरना
{"_id":"68401e16cb1619cb7d085feb","slug":"video-sultanpur-sacaii-vabhaga-ka-karamacaraya-ka-varathha-paratharashana-shasana-ka-patha-samapata-aathasha-ka-khalfa-takanaya-paraka-ma-thaya-thharana-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, शासन के पद समाप्ति आदेश के खिलाफ तिकोनिया पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, शासन के पद समाप्ति आदेश के खिलाफ तिकोनिया पार्क में दिया धरना
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर सुल्तानपुर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। तिकोनिया पार्क में विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस धरने में संगठक और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एक मांगपत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
कर्मचारियों का विरोध उत्तर प्रदेश शासन के 14 मई 2025 के आदेश को लेकर है। इस आदेश में सिंचाई विभाग के महत्वपूर्ण पदों जैसे सिंचाई नलकूप चालक, जिलेदार, हेडमुंशी, मुंशी और उप राजस्व अधिकारी को समाप्त करने की बात कही गई है। साथ ही कई तकनीकी पदों जैसे आर्मेचर, माइंडर, पेंटर, टरबाइन ऑपरेटर और अन्य पदों को भी खत्म किया जाना है।
संयोजक मुन्ना लाल रमी ने इस आदेश को किसान और कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सिंचाई व्यवस्था को निजी हाथों में देना चाहती है, जो किसानों के हित में नहीं है। सह-संयोजक जे.पी. यादव ने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की।
राष्ट्रीय कर्मचारी संघ परिषद के उपाध्यक्ष विजय कोरी ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। धरने में इंजीनियर मनोज गुप्ता, दिलीप सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।