{"_id":"6840239c3d1cbff49d0ac677","slug":"video-video-ayodhya-ayathhaya-ka-sasatha-cana-jana-ka-eka-sal-para-hana-para-avathhasha-parasatha-na-kae-ramall-ka-tharashana-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: अयोध्या का सांसद चुने जाने के एक साल पूरा होने पर अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: अयोध्या का सांसद चुने जाने के एक साल पूरा होने पर अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन
लोकसभा चुनाव के एक साल पूरे होने पर अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज ही के दिन चार जून 2024 को भगवान राम व हनुमान जी की कृपा से मैं सांसद चुना गया था।
अयोध्या की जनता जनार्दन ने उन्हें अपने मताधिकार के आशीर्वाद से सांसद चुना था। एक वर्ष पूरा होने के बाद भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन किया और आशीर्वाद मांगा कि ऐसे ही कृपा मुझ पर बनी रहे। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हनुमंत लला की कृपा मुझ पर हमेशा बनी रही और आज का दिन मेरे लिए मेरी जिंदगी के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज चार जून है और चार जून 2024 को अयोध्या लोकसभा का उन्हें सांसद के रूप में चुना गया था।
आज ही के दिन लोकसभा का परिणाम आया था। इसके साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कृपा और हनुमान जी की कृपा और मां सरयू की अपार कृपा इसके साथ ही हमारे नेता अखिलेश यादव की कृपा से अयोध्या लोकसभा का सांसद चुना गया, जिसकी चर्चा सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं पूरे संसार में हुई। इस क्षेत्र का इस देश का इस प्रदेश का सम्मान हो यही मेरी कामना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।