{"_id":"684029c313dd4eb92c0986db","slug":"video-bjp-sankalp-se-siddhi-program-in-haryana-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कल से 15 अगस्त तक प्रदेश में \"संकल्प से सिद्धि\" कार्यक्रम करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कल से 15 अगस्त तक प्रदेश में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम करेगी भाजपा
भाजपा की ओर से केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर सेक्टर-8 स्थित पार्टी कार्यालय में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने 5 जून से 15 अगस्त तक हरियाणा भर में ‘संकल्प से सिद्धि’ तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य सौंपा गया। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसे भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया और कहा कि यह लड़ाई पाकिस्तान की निर्दोष जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।