{"_id":"684070cec8058d3c4a0b0ba5","slug":"video-even-after-20-years-the-village-of-ghori-bachhera-has-not-developed-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ घोड़ी बछेड़ा गांव का विकास, मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ घोड़ी बछेड़ा गांव का विकास, मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:44 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोेएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी जमीन अधिग्रहण के 20 वर्ष बाद भी मुलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। गांव में न पार्क की व्यवस्था है। न खेल मैदान और पुस्तकालय बने हुए है। साथ ही गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीवरों के मैनहोल टूटे हुए है। पेयजल की व्यवस्था नहीं है। निवासी समरसेबल पर निर्भर है। गांव में निकली 11 हजार लाइन के खंभे जर्जर हो चुके है। जिससे यहां के लोगों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। शिकायत पर प्राधिकरण व एनपीसीएल के अधिकारी तक नहीं आते है। निवासियों ने ये समस्याएं सोमवार को आयोजित अमर उजाला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में बताईं। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव की जमीन का अधिग्रहण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निवासियों को प्राधिकरण की ओर से कोई भी मुलभूत सुविधा का लाभ नहीं मिला है। गांव में मरीजों के लिए अस्पताल तक की सुविधा नहीं है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश में रास्तों में जलभराव हो जाता है। जबकि यहां के तालाबों का सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। गांव में 12 से 13 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल रही है। जबकि बिल शहर के रेट के अनुसार भेजा रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को बुरा हाल है। वहीं, गांव के युवाओं को प्राधिकरण की ओर से रोजगार तक नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।