{"_id":"68401952dc5c4f29730ad0d4","slug":"video-ayodhya-ramall-ka-tharashana-karana-pahaca-elna-masaka-ka-pata-eral-masaka-va-unaka-bta-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला का दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क व उनकी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला का दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क व उनकी बेटी
दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार अमेरिकी अरबपति, टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अपनी बेटी के साथ बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। अपने प्राइवेट विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे एरोल मस्क का हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया।
एरोल के साथ उनकी बेटी यानी एलन मस्क की बहन भी आई हैं। एरोल मस्क और उनकी बेटी ने अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। इसके बाद वाहनों का काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गया।
एरोल मस्क रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी का भी दर्शन करेंगे। इसके बाद अयोध्या एयरपोर्ट से अपने प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।