{"_id":"68401a163dd8e17bb60403ee","slug":"video-administration-took-action-against-illegal-encroachment-in-cantt-market-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: कैंट मार्केट में निगम ने चलाया पीला पंजा, अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: कैंट मार्केट में निगम ने चलाया पीला पंजा, अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई
नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को कैंट के सामने स्थित मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा मौजूद रहे। इस संबंध में टीम ने मंगलवार को मार्केट में मुनादी भी करवाई थी।
निगम की टीम ने हिसार कैंट से सातरोड़ गांव की ओर जाने वाले रोड़ पर यह अभियान चलाया। जिसमें जेसीबी मशीन से दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़े। यह सड़क अतिक्रमण हटाने के बाद अब करीब 40 फीट चौड़ी नजर आ रही है। बता दें इस इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन रहने के जाम की समस्या बनती है। सातरोड़ स्थित यार्ड में सेना का सामान उतरता है। जिसे ट्रकों के जरिए कैंट में लाया जाता है। इसके अलावा रेलवे के सभी रैक से खाद, गेंहू यहां पर लोड-अपलोड किया जाता है। दुकानाें के बाहर अतिक्रमण के चलते इस सड़क पर सबसे अधिक जाम लगता है।
इसके पहले टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इसकी शुरुआत पुरानी सब्जी मंडी चौक से सैनियान स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में की। मिली शिकायतों के आधार पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद टीम ने राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने आजाद नगर से भी अतिक्रमण हटाया। तहबाजारी ईंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान सिरसा चुंगी से जिन्दल पुल तक रोड का निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं अतिक्रमण नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।