{"_id":"68401d54b4db91f6a100ebc3","slug":"video-badminton-championship-organized-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कृश ने 2-0 से वेदान्त को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कृश ने 2-0 से वेदान्त को हराया
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:47 PM IST
Link Copied
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 33वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शानदार मुकाबले हुए। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में स्पर्धा के अंडर-19 पुरुष वर्ग में क्रिस ने 2-0 से वेदांत को हराया। अंडर-17 वर्ग में नवराज ने 2-1 ने जयवर्धन हुड्डा को हराकर जीत हासिल की। अंडर-17 महिला वर्ग में मांशवी राणा ने अर्शिता को हराया। वहीं, सीनियर कैटेगरी पुरुष वर्ग डबल में वेदांशु दाहिया व कृश ने जीत हासिल की। अंडर- 13 में वाणी का कादयान ने 17- 16 से भानवी को हराया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर अलग- अलग श्रेणी के 100 से अधिक विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ रेफ्री गौरव चौहान व उनकी टीम ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।