{"_id":"68413371b7e2fd4a3309ed47","slug":"video-dak-chaupal-organized-in-bangana-people-were-given-knowledge-on-various-schemes-of-the-department-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बंगाणा में डाक चौपाल का आयोजन, लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं पर बांटा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बंगाणा में डाक चौपाल का आयोजन, लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओं पर बांटा ज्ञान
ऊना डाक मंडल के अधीन बंगाणा में अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल के निर्देशन में लोगों को जागरूक करने के लिए डाक चौपाल का आयोजन किया गया । इसमें निरीक्षक डाक ऊना उपमंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो एवं ग्रामीण डाक सेवकों को दी गई। डाक चौपाल के दौरान लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत बैंक योजनाओं, डाक जीवन बीमा, वाहन बीमा, दुर्घटना बीमा जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को पीपलू मेले में लगाए जाने वाली प्रदर्शनी में आधार कैंप का आयोजन किए जाने बारे भी बताया गया, जिससे लोग मेले का आनंद लेने के साथ अपना आधार कार्ड में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी लोगों के लिए डाक विभाग की प्रदर्शनी में उपलब्ध रहेंगी जिसका लाभ सभी डाक विभाग की प्रदर्शनी में आकर उठा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुच्छाली के उप प्रधान अजय शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।