{"_id":"684eb53ac50aab2129019834","slug":"video-una-election-meeting-of-him-anchal-pensioners-association-district-una-organized-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला ऊना की चुनाव बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला ऊना की चुनाव बैठक का आयोजन
हिम आंचल पेंशनर्स संघ जिला ऊना की चुनाव बैठक का आयोजन एक निजी होटल मेँ किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा ने की। बैठक में संघ के द्विवार्षिक चुनाव करवाने के लिए विचार विमर्श हुआ। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए हमीरपुर जिला से केसी गौतम, रतन चंद चांगरा व प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत सर्वसम्मति से राम कुमार मक्ख़न को प्रधान, देवराज शांडिल को महासचिव व राममूर्ति लट्ठ को वित्त सचिव चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया।सबसे पहले महासचिव देसराज मेहता ने सदन को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गये यात्रियों व दिवंगत पैंशनर्ज की जानकारी दी तथा बाद में दिवंगत आत्माओं कृ सम्मान में खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात् जिला वित्त सचिव रामपाल धीमान ने पिछले कार्यकाल में हुई आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा। सदन ने जिसका मौखिक अनुमोदन किया।इस अवसर पर वयोवृद्ध पैंशनर,ईश्वर दास बस्सी,विजय कुमार, राजेंद्र कौशल , संघ के पांचों ब्लाकों के प्रधान,महासचिव व वित्त सचिव मौजूद डर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।