Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una MLA Vivek Sharma said announcements made to help the flood affected during the Mandi tour will prove effective
{"_id":"686fa06f8e68b5e5af0b3e9a","slug":"video-una-mla-vivek-sharma-said-announcements-made-to-help-the-flood-affected-during-the-mandi-tour-will-prove-effective-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक विवेक शर्मा बोले- मंडी दौरे पर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए की गई घोषणाएं होंगी कारगर साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक विवेक शर्मा बोले- मंडी दौरे पर बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए की गई घोषणाएं होंगी कारगर साबित
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने जिला मंडी दौरे के दौरान बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए एक के बाद एक राहत घोषणाएं कर न केवल जनभावनाओं का सम्मान किया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि उनकी सरकार आपदा की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिन परिवारों के घर बाढ़ में बह गए या पूरी तरह से नष्ट हो गए, उन्हें सात लाख रुपये की राशि आशियाना निर्माण सहायता के रूप में देने की घोषणा की। साथ ही, जिनके पास अपनी भूमि नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से भूमि प्रदान करने का भी वादा किया गया। मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की इन घोषणाओं का स्वागत करते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने जो कहा उसे करके भी दिखाया है। विवेक शर्मा ने कहा कि बीते अढ़ाई वर्षों से लगातार प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित हो रहे परिवारों को राहत प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और मुख्यमंत्री द्वारा मंडी में की गई घोषणाएं इसी का प्रमाण हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है। इस फैसले से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपनों को खोकर पूरी तरह से टूट चुके हैं विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार संवेदनशील और जवाबदेह शासन की मिसाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।