{"_id":"6a705bec0a3be4b9ad0c6252","slug":"video-una-news-unknown-vehicle-hits-motor-repair-shop-in-chintpurni-police-investigating-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चलाली में दुकान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शटर और दीवार क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चलाली में दुकान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शटर और दीवार क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:44 PM IST
चिंतपूर्णी क्षेत्र के चलाली में देर रात एक अज्ञात वाहन ने मनोहर मोटर व्हीकल रिपेयर की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुकान का शटर और सामने की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मोईन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द आरोपी वाहन का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को नुकसान पहुंचाने वाले वाहन चालक का जल्द पता लगाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।