Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
woman was robbed of her gold earrings at gunpoint on Chintpurni's Kinnu-Mawa Road; the bike-borne accused escaped.
{"_id":"6a70c7412bc2cb871a07e766","slug":"video-woman-was-robbed-of-her-gold-earrings-at-gunpoint-on-chintpurnis-kinnu-mawa-road-the-bike-borne-accused-escaped-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की बालियां लूटीं, बाइक सवार आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की बालियां लूटीं, बाइक सवार आरोपी फरार
चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्नू-मवा रोड पर सोमवार शाम एक महिला से पिस्तौल के बल पर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित रणवीर और उनकी पत्नी अनुराधा ने बताया कि वे सोमवार को होशियारपुर में ऑपरेशन के सिलसिले में गए थे, लेकिन किसी कारणवश ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद दोनों शाम करीब साढ़े छह बजे मवा सड़क पर बस से उतरे और पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रणवीर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां आने लगीं। इसी बीच एक अज्ञात युवक बाइक पर वहां पहुंचा और मदद की पेशकश करते हुए महिला से कहा कि वह उन्हें उनके घर तक छोड़ देता है। महिला ने उसकी बात ठुकरा दी और कहा कि वे स्वयं घर चले जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर महिला को धमकाया, धक्का दिया और उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।