Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Rakesh Jamwal said – the Congress government in Himachal is running a regime of political vendetta, not democracy
{"_id":"6a70c8fd03c7ed939a00c8d0","slug":"video-rakesh-jamwal-said-the-congress-government-in-himachal-is-running-a-regime-of-political-vendetta-not-democracy-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राकेश जमवाल बोले- कांग्रेस सरकार हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध का शासन चला रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश जमवाल बोले- कांग्रेस सरकार हिमाचल में लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध का शासन चला रही है
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की जगह राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति हावी हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने और भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का सुनियोजित अभियान चला रही है। राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। चुनाव से पहले किए गए वादे अधूरे हैं, प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। इन सभी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही बिना किसी समुचित पड़ताल के हजारों सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया। सरकार ने नया निर्माण करने के बजाय केवल पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को रोकने और समाप्त करने का काम किया। जो सरकार जनता के लिए कुछ नया नहीं कर सकती, वह केवल बदले की राजनीति कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।