{"_id":"6a7076462fb79fdd1500292d","slug":"video-guru-ravidas-kalash-vandan-yatra-reaches-sirmaur-kashi-sacred-soil-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी लेकर सिरमौर पहुंची कलश वंदन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी की पावन मिट्टी लेकर सिरमौर पहुंची कलश वंदन यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:36 PM IST
Link Copied
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सोमवार को सिरमौर जिले पहुंची। इस अवसर पर माजरा और धौलाकुआं में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि यह यात्रा संत गुरु रविदास की पावन जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल से युक्त कलश के साथ पूरे देश में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा, 29 जुलाई से देशभर में समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य संत रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाना है।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में यह यात्रा विभिन्न राज्यों और जिलों से होती हुई सिरमौर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन और वंदन किया।
मनीष चौहान ने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास महाराज के जयघोष लगाए और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने सभी से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।