{"_id":"673c74bc5e63d3d6600fa13b","slug":"video-volunteers-of-chowkimaniyar-school-conducted-cleanliness-drive-and-learnt-the-tricks-of-yoga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया, सीखे योगाभ्यास के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया, सीखे योगाभ्यास के गुर
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में चल रहे एन एस एस शिविर के छठे दिन सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर से लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर तक प्रभातफेरी निकाली। बहीं पर चौकीमन्यार मेन बाजार चौंक के साथ लगते प्राकृतिक तालाब परिसर तथा उसके आस-पास साफ सफाई की। वहीं, पर उसके बाद स्वयंसेवियों को योगा इसटैक्टर संदीप कुमार ने विभिन्न योगासन करवाए तथा स्वास्थ्य रहने हेतु गुर सिखाए गए।इस मौके पर स्कूल एन एस एस स्वयंसेवियों सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया। उसके बाद बौद्धिक सत्र में भाषा अध्यापक विजय शर्मा ने स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।और बताया कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की तरफ अधिक ध्यान देना चाहिए। बड़े बुजुर्गो का कहना मानना चाहिए, मोबाइल को जरूरी काम हेतु ही इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, स्कूल एन एस एस प्रभारी जितेन्द्र शर्मा सह प्रभारी अंजू देवी मिडिया प्रभारी विजय शर्मा, प्रवक्ता अश्वनी चौधरी संजीव रांगडा, संजीव कुमार, अशोक कुमार, कुसुम लता, सीमा शर्मा, निशा शर्मा, विजय अग्निहोत्री, भगवान सिंह सिकंदर सैणी दिनेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार विरेन्द्र ठाकुर, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।