{"_id":"68d25df2c9c80264210b0209","slug":"akhilesh-yadav-reaction-on-azam-khan-bail-from-sitapur-jail-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Azam Khan Bail: अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर क्या कहा सुनिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Azam Khan Bail: अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर क्या कहा सुनिए
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Tue, 23 Sep 2025 02:14 PM IST
आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान आया है। अखिलेश यादव ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, जिस तरह से मुख्यमंत्री ने खुद पर और डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी फर्जी केस को वापस लेने का काम किया जाएगा. जरा सुनिए अखिलेश ने क्या कहा, लेकिन इस बीच ये भी जान लीजिए कि सीतापुर जिले की सीमा के बाहर सैकड़ों लोग आज़म से मिले. अब आज़म दर्जनों गाड़ियों के काफिले में जा रहे हैं. कुछ युवा गाड़ी के सनरूफ से काफिले में बाहर निकल कर भी चल रहे थे। जब आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव से प्रतिक्रया मांगी तो उन्होंने कहा कि ये समाजवादियों के लिए खुशी का समय है। हमें यही उम्मीद थी कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। अखिलेश ने आगे कहा, समाजवादी सरकार बनी तो उन पर लगे सभी केस हटेंगे। उन पर चल रहे सभी झूठे केस खत्म होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।