Hindi News
›
Video
›
India News
›
Naxal Encounter: Security forces encounter Naxalites in Narayanpur, Amit Shah expresses happiness
{"_id":"68d1c9ab2d7cb8b2520510e3","slug":"naxal-encounter-security-forces-encounter-naxalites-in-narayanpur-amit-shah-expresses-happiness-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Naxal Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर, अमित शाह ने जताई खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Naxal Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर, अमित शाह ने जताई खुशी
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 03:41 AM IST
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र के अबूझमाड़ में मुठभेड़ हुई। सुबह से शुरू जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान माओवादियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों और पुलिस को अब तक घटना स्थल से दो पुरुष माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद हुए हैं। माओवादियों से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की है। मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूर्ण होने पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के दो शीर्ष नेताओं को मार गिराकर उनके खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की है। शाह ने एक्स पर लिखा कि हमारे सुरक्षा बल व्यवस्थित रूप से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व का खात्मा कर रहे हैं और लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से सटे अबूझमाड़ के एक जंगल में सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, अब तक मौके से दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ भी बरामद की गईं। इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 249 नक्सली मारे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में हुई एक मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के एक केंद्रीय समिति सदस्य मॉडम बालकृष्ण समेत दस नक्सली मारे गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।