Hindi News
›
Video
›
India News
›
Amir Khan Muttaqi India Visit: Afghan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi arrives in India
{"_id":"68e79e59fd35430a650217cc","slug":"amir-khan-muttaqi-india-visit-afghan-foreign-minister-amir-khan-muttaqi-arrives-in-india-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत पहुंचे
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 05:06 PM IST
Link Copied
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी गुरुवार को छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। नई दिल्ली में उनका स्वागत किया गया। जब से अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आई है, ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई अफगानिस्तान का विदेश मंत्री भारत दौरे पर आया हो।
आमिर खान मुत्ताकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठकें करेंगे। मुत्ताकी को पिछले महीने ही भारत दौरे पर आना था, लेकिन यूएनएससी की तरफ से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध की वजह से आ नहीं पाए थे। यूएनएससी ने 30 सितंबर को मुत्ताकी को 9 से 16 अक्टूबर तर अस्थायी छूट दी है। जिसके बाद उनका भारत दौरा संभव हो पाया है।
आमिर खान मुत्ताकी के नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उनका स्वागत किया। रणधीर जायसवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि नई दिल्ली पहुंचने पर अफगान विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी का हार्दिक स्वागत। हम द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।
भारत के दौरे पर आए मुत्ताकी दारुल उलूम देवबंद और आगरा के ताजमहल का भी दौरा करेंगे। आपको बता दें कि मुत्ताकी का ये भारत दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। मुत्ताकी का दौरा भारत और तालिबान शासन के बीच रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।
भारत ने अब तक तालिबान सरकार को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है और बार-बार अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार बनाने की अपील की है। साथ ही भारत यह भी दोहराता रहा है कि अफगान भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।