सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bilaspur Train Accident: Death toll rises in accident, loco pilot also dies, lives lost due to this mistake?

Bilaspur Train Accident: हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, लोको पायलट की भी मौत, इस गलती से गई जानें ?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 05 Nov 2025 09:47 AM IST
Bilaspur Train Accident: Death toll rises in accident, loco pilot also dies, lives lost due to this mistake?
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और 20 लोग घायल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बुलेटिन के मुताबिक बिलासपुर स्टेशन के समीप दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिग्नलिंग या रूट डायवर्जन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं थीं। महिला असिस्टेंट लोको पायलट को किया गया रेस्क्यू, लोको पायलट विद्या राज की हुई ही मौत। मालगाड़ी के गार्ड शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद रेल संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन अब वैकल्पिक ट्रैक से ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आशंका है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल नजरअंदाज कर दिया, जिससे हादसा हुआ। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया, टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उस स्थान पर परिचालन पुनः शुरू हो गया है जहां कल एक मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।


इससे पहले रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे का कारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई । मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मची हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । रेलवे और जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई, इसके बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना पर हुआ मुआवजे का एलान,सरकार से मिलेंगे इतने पैसे

05 Nov 2025

Naxalism In Chhattisgarh: आत्मसमर्पित नक्सली सुकलाल जुर्री ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, बताई पूरी कहानी

05 Nov 2025

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे पर भड़के टी.एस. सिंहदेव, केन्द्र सरकार से की ये मांग!

05 Nov 2025

Shivraj Singh Chauhan Excluive: लालू और राहुल पर क्या बोले शिवराज? नीतीश को बताया एनडीए का चेहरा!

04 Nov 2025

Kanhaiya Kumar Exclusive: तेजस्वी यादव या नीतीश कुमार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कन्हैया कुमार ने बताया

04 Nov 2025
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण सांस लेना हुआ मुश्किल, आंखों में जलन? करें ये उपाय

04 Nov 2025

UP Weather Update: Uttar Pradesh में फिर से यू-टर्न ले सकता है मौसम, IMD का Alert | Winters | Rain

04 Nov 2025
विज्ञापन

ICC Women's World Cup 2025: विश्व विजेता बेटियों के घर ऐसे मना जश्न, देखें वीडियो

04 Nov 2025

UP Road Accident: Barabanki में सड़क हादसा, 8 की मौत से सहमा पूरा इलाका | Accident News | Breaking

04 Nov 2025

पाकिस्तान कहां करता है परमाणु परीक्षण?

04 Nov 2025

SIR 2.O Update: बिहार SIR से कितना अलग SIR 2.O, वोटर लिस्ट से कट जाए नाम तो उठाएं क्या कदम ?

04 Nov 2025

Satta Ka Sangram: CM Nitish Kumar के गृह जिले Nalanda में युवाओं के क्या है मुद्दे? Bihar Election 2025

04 Nov 2025

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से Delhi-UP समेत कई राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी।

04 Nov 2025

Pakistan Nuclear Testing: शहबाज शरीफ सरकार का ट्रंप के दावों पर बड़ा खुलासा

04 Nov 2025

महिलाओं को 14 जनवरी को मिलेंगे 30 हजार, Bihar Election से पहले Tejashwi का एक और बड़ा एलान | RJD

04 Nov 2025

Bihar Election: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी की किया समर्थन, लोगों से की वोट की अपील

04 Nov 2025

Bihar Election: बिहार के आरा में पहुंचे प्रशांत किशोर, सरकारों पर किया ताखा हमला | Amar Ujala

04 Nov 2025

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कुमारी MMS कांड का क्या है सच?

04 Nov 2025

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर

04 Nov 2025

Shashi Tharoor on Dynasty Politics: RJD-कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, वंशवाद पर करारा प्रहार।

04 Nov 2025

Satta Ka Sangram: CM Nitish Kumar के गढ Nalanda का जानिए चुनावी मूड। | Bihar Election 2025

04 Nov 2025

SIR 2.O Update: आज से UP, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में SIR, TMC और DMK ने शुरू किया विरोध।

04 Nov 2025

Delhi AQI Update: राजधानी में वायु गुणवत्ता क्यों बनी हुई है खराब, जानिए प्रदूषण बढ़ने के बड़े कारण।

04 Nov 2025

Bihar Election 2025: लालू ने किया दानापुर में रोड शो, चिराग पासवान ने साधा निशाना दी ये नसीहत!

04 Nov 2025

Bihar Election 2025: नीतीश- लालू पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाई आरोपों की झड़ी मचा बवाल!

04 Nov 2025

Bihar Election 2025: खरगे के 'झूठों के सरदार' वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार!

04 Nov 2025

Weather Forecast 04 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

04 Nov 2025

Bihar Election 2025: PM मोदी-नीतीश पर भड़के ओवैसी ने जमकर साधा निशाना, दी ये बड़ी चुनौती!

04 Nov 2025

VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहानी पहुंचे मुंगेर, NDA पर लगाए राहुल का अपमान करने का आरोप

03 Nov 2025

Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव पर भड़के तेज प्रताप, राहुल गांधी पर भी हुए फायर

03 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed