सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi-NCR Rain Update: This warning about the weather in Delhi-NCR! | Weather Update |

Delhi-NCR Rain Update: Delhi-NCR में मौसम को लेकर ये चेतावनी! | Weather Update |

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 31 Jul 2025 09:25 AM IST
Delhi-NCR Rain Update: This warning about the weather in Delhi-NCR! | Weather Update |
दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। जुलाई का आखिरी दिन आफत की बरसात के बीच गुजरेगा! दिन के बाद कल रात 10 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है। दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की आशंका है।आज सुबह से जोरबाग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस इलाके में झमाझम बारिश की खबर है। नोएडा और आसपास के  इलाकों में भी बारिश चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 31 जुलाई को भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक-दो घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई हिस्सों में "तेज से बहुत तेज बारिश" होने की संभावना है।

राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Amit Shah in Rajyasabha: चीन के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी, शाह ने दिया ऐसा कि हो गई बोलती बंद

31 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव पर राहुल-तेजस्वी ने बनाया प्लान, NDA को इन मुद्दों पर घेरेंगे !

31 Jul 2025

Delhi -NCR Heavy Rainfall Updates : दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, जलभराव से बढ़ी परेशानी!

31 Jul 2025

Trump Tarrif On India: ट्रंप के टैरिफ एलान पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर दागे कई तीखे सवाल!

31 Jul 2025

Trump Tarrif On India: डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ एलान पर भारत की दो टूक

30 Jul 2025
विज्ञापन

Trump Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, कर दी घोषणा

30 Jul 2025

डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की हुई पिटाई तो अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

30 Jul 2025
विज्ञापन

UNSC Report on Pakistan: पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा! पहलगाम हमले में शहबाज शरीफ का हाथ

30 Jul 2025

Japan Tsunami: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच! भूकंप और सुनामी का भारत पर भी खतरा?

30 Jul 2025

Sajid Rashidi: पिटाई पर साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया, डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी

30 Jul 2025

S Jaishankar Speech: नहीं हुई ट्रंप और पीएम मोदी में बात! जयशंकर ने दिखाया रौद्र रूप

30 Jul 2025

Earthquake-Tsunami in Russia and Japan: Ring Of Fire में सबसे ज्यादा भूकंप और सुनामी क्यों आते हैं?

30 Jul 2025

Rahul Gandhi on PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में क्यों आया इंदिरा गांधी का नाम? किस पर निशाना

30 Jul 2025

ITBP Bus Accident: जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, हथियार भी गायब

30 Jul 2025

ITBP Bus Accident: जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, हथियार भी गायब

30 Jul 2025

पुंछ में घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकी ढेर

30 Jul 2025

नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

30 Jul 2025

Earthquake-Tsunami in Russia and Japan: भूकंप के सुनामी ने दी दस्तक, कहां-कहां अलर्ट जारी।

30 Jul 2025

1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए बदल ये जाएंगे नियम, जानें क्या होंगे नए बदलाव।

30 Jul 2025

PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Update: वाराणसी पहुंच कर पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त।

30 Jul 2025

Earthquake in Russia: कैमचटका में 8.7 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती, पांच देशों में सुनामी का खतरा।

30 Jul 2025

Trump Tariff: भारत पर अमेरिका लगाएगा 25 फीसदी तक टैरिफ? ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर क्या कहा

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी के भाषण पर आखिर क्यों नाराज हो गईं शुभम की पत्नी!

30 Jul 2025

Heavy Rainfall Updates : देश के इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट!

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी के भाषण पर अखिलेश ने कह दी ये चौंकाने वाली बात!

30 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: PM मोदी के भाषण पर राहुल समेत क्या बोले कांग्रेसी सांसद?

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष पर संसद में बरसे पीएम मोदी देखिए भाषण के दौरान का रिएक्शन

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब!

30 Jul 2025

JP Nadda On Mallikarjun Kharge: जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से माफी क्यों मांगी?

29 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed