सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi will experience severe cold from this day!

दिल्ली में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड!

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 11 Dec 2025 04:21 AM IST
Delhi will experience severe cold from this day!
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि फिलहाल शीतलहर जैसा कोई खतरा नहीं बताया गया है, लेकिन रात और सुबह की सर्दी पिछले दिनों की तुलना में और अधिक तीखी महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। इस अवधि में आसमान साफ़ रहेगा, जबकि रात के समय हल्की धुंध और सुबह के वक्त कोहरा बने रहने की संभावना है। बुधवार को भी सुबह से ठंडक का असर साफ महसूस किया गया, हालांकि दोपहर में सूर्य के हल्के ताप ने राहत दी।

बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री अधिक था। आर्द्रता का स्तर भी दिनभर ऊंचा-नीचा रहा अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 47 प्रतिशत।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिला। लोधी रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आया नगर में तापमान 10.3 डिग्री, पालम में 9.7 डिग्री और रिज क्षेत्र में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 11 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच मौसम साफ से लेकर हल्के बादलों वाला रहेगा। सुबह का कोहरा कई दिनों तक बना रहेगा और दृश्यता पर इसका असर पड़ सकता है। हवा की रफ्तार अधिकतर 5 से 25 किमी प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।

10 दिसंबर को हल्के बादलों के साथ हवा की गति सबसे अधिक रह सकती है। 10 और 11 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद 12 से 16 दिसंबर के बीच हल्के बादल फिर लौटेंगे, जबकि सुबह का कोहरा लगातार बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का पूर्वानुमान है और यह 11 और 12 दिसंबर को 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतर दिनों में रात का पारा 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में रात और सुबह की ठंड और बढ़ेगी तथा कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सुबह यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

DSP Kalpana Verma Case: डीएसपी कल्पना वर्मा पर व्यापारी का गंभीर आरोप, 'आशिकी' में लुटाए करोड़ों रुपये

10 Dec 2025

Amit Shah Speech: राहुल गांधी पर उतरा अमित शाह का गु्स्सा, संसद में SIR पर आर-पार

10 Dec 2025

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गईं प्रियंका गांधी

10 Dec 2025

Pakistan News: पाक सेना के अधिकारी ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को आंख मारी, थू-थू हुई।

10 Dec 2025

Cough Syrup: वाराणसी में कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश, हजारों शीशियां बरामद | UP News

10 Dec 2025
विज्ञापन

Akshaye Khanna Dance in Dhurandhar: अक्षय खन्ना के वायरल डांस स्टेप पर बड़ा खुलासा!

10 Dec 2025

S.I.R Debate in Loksabha: अखिलेश यादव ने 2027 में UP चुनाव के लिए BJP को दी चुनौती, और क्या कहा?

10 Dec 2025
विज्ञापन

Goa Club Fire: गोवा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता बोला- मुझे कुछ नहीं पता...

10 Dec 2025

Thailand Cambodia War: Donald Trump का बड़ा बयान, थाईलैंड-कंबोडिया झड़पों पर कही ये बात | America

10 Dec 2025

Rahul Gandhi in Loksabha: SIR पर नेता विपक्ष के भाषण पर जमकर हुआ हंगामा,ओम बिरला से उलझे राहुल।

10 Dec 2025

Imran Khan News: अदियाला जेल के बाहर पूर्व PM की बहनों पर ठंड में पानी की बौछार हुई, क्या-क्या हुआ?

10 Dec 2025

Indigo Crisis: इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स हाथ जोड़े आए नजर, सरकार ने उड़ानों में 10% की कटौती की।

10 Dec 2025

Goa Night Club Bulldozer Action: Goa के Night Club पर बुलडोजर एक्शन! मालिकों की बढ़ीं मुश्किलें

10 Dec 2025

Goa Club Fire: गोवा नाइटक्लब आग मामलें में एक और गिरफ्तार, एक्शन में सरकार | Goa Fire

10 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

10 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

10 Dec 2025

दिल्ली में किन चीजों पर लगा बैन?

10 Dec 2025

निधि सारस्वत ने स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के एकलौते बेटे चिराग से की शादी

10 Dec 2025

हुमायूं कबीर से गठबंधन करेगी ओवैसी की AIMIM?

10 Dec 2025

मायावती ने SIR पर EC से कर दी ये बड़ी मांग!

10 Dec 2025

Shambhavi Choudhary Chirag Paswan Viral Video: चिराग पासवान और शांभवी चौधरी का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल?

09 Dec 2025

Mayawati on SIR Row: मायावती ने SIR और BLO की मौत पर कह दी बड़ी बात, चुनाव आयोग से की ये 3 बड़ी मांग

09 Dec 2025

Mamata Banerjee on PM Modi: 'वंदे मातरम' पर बहस के दौरान ऐसा क्या बोले पीएम मोदी, जिसपर भड़क गई ममता बनर्जी

09 Dec 2025

China on Putin's India Visit: Russia, India और China के संबंधों पर Dragon का बयान | America | Trump

09 Dec 2025

Vikram Bhatt Arrested: 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी, खुलेगा 30 करोड़ का राज!

09 Dec 2025

Delhi-NCR में कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI अभी भी गंभीर | Weather |AQI | Bad Air Quality

09 Dec 2025

Soniya Gandhi को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया नोटिस,नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आरोप

09 Dec 2025

Parliament Winter Session 2025: 'मुद्दों से भटक कर करेंगे चर्चा तो नहीं होगी',खरगे- नड्डा में तीखी बहस!

09 Dec 2025

Parliament Winter Session 2025: 'वंदे मातरम् गाने वालों को बंदी बनाया' नेहरू- इंदिरा पर भड़के अमित शाह!

09 Dec 2025

Manish Tewari on SIR: EVM के कोड पर उठाया सवाल, SIR को संविधान के खिलाफ बताया।

09 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed