सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar Resign: After the resignation of Jagdeep Dhankhar, many equations are being discussed

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कई समीकरणों पर माथापच्ची

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
Jagdeep Dhankhar Resign: After the resignation of Jagdeep Dhankhar, many equations are being discussed
जगदीप धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति पद से दिए गए इस्तीफे ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी चौंका दिया है। इस इस्तीफे से एक तरफ तो सरकार की किरकिरी हुई है, वहीं विपक्ष को सरकार को घेरने के लिए चालू सत्र के दौरान एक नया हथियार मिल गया है। विपक्ष की आलोचना के बीच सरकार  को इस सवाल से भी जूझना पड़ रहा है कि अब वह इस अति महत्त्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी किसे सौंपे। राज्यसभा में सत्ता पक्ष के सांसदों की संख्या कम होने के कारण महत्त्वपूर्ण विधेयकों को पास कराने में उपराष्ट्रपति, जो राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं, की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

भाजपा इस समय अपने नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर फंसी हुई है। जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वे सेवाकाल के विस्तार पर चल रहे हैं। कई अटकलों के बाद भी आज तक पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुना जा सका है। इसके साथ-साथ यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव भी अभी लंबित सूची में है। केंद्र सरकार और यूपी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की भी चर्चा हो रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात से इस बात की अटकलें तेज हुई हैं कि यूपी में भी बड़े बदलाव की बात चल रही है। योगी ने भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। इसके पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री भी शीर्ष  केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं। यूपी के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से इस मुलाकात के बाद यही माना जा रहा है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के पहले यूपी में बड़े बदलाव की संभावनाएं टटोली जा रही हैं। 

पार्टी को इन बदलावों में कई संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। भाजपा दक्षिण में अपना विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है। कई बार पार्टी का अध्यक्ष दक्षिण से लाकर पार्टी का दक्षिण में विस्तार करने की बात की जाती रही है। हालांकि, इस बात की भी चर्चा चलती रही है कि भाजपा दक्षिण विस्तार की कोशिश में उत्तर भारत में अपने जमे जमाए पांव को कमजोर नहीं करना चाहेगी। अटकलें हैं कि पार्टी का अध्यक्ष  तो उत्तर भारत से ही बनाया जाएगा, जबकि दक्षिण को संतुलित करने के लिए अन्य पदों का उपयोग किया जा सकता है। अब पार्टी के पास उपराष्ट्रपति पद के रूप में दक्षिण को संतुलित करने का अवसर मिल गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Vice President: नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति? BJP-JDU के दावों से सियासी हड़कंप

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: तबीयत खराब या कोई और बात गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कही ये बड़ी बात!

22 Jul 2025

Weather Update: Delhi-NCR समेत इन 5 राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट!

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign : जगदीप धनखड़ के 'दबाव' वाले वायरल बयान पर आखिर क्यों होने लगी चर्चा?

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर मचा घमासान, विपक्षी सांसदों ने दागे सवाल!

22 Jul 2025
विज्ञापन

Himachal Wedding: दो सगे भाईयों से एक ही लड़की ने शादी क्यों की? ये कैसा रिवाज

22 Jul 2025

चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली

22 Jul 2025
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा सड़कें बंद

22 Jul 2025

छोटे गांव से उपराष्ट्रपति के पद तक, जगदीप धनखड़ का सफर

22 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: तो अब इस दिन Delhi-NCR में होगी बारिश! | Weather Update |

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा, अब आगे क्या? |

22 Jul 2025

Sawan Somwar Puja 2025: महादेव को किस विधि से चढ़ाएं बेलपत्र? मिलेगी शिव की कृपा। Kanwar Yatra 2025

22 Jul 2025

Agra Illegal Conversion: आगरा में अवैध धर्मांतरण गैंग पर बड़ा खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

22 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल?

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, कैसे चुना जाएगा अगला उपराष्ट्रपति?

22 Jul 2025

Indigo Flight Emergency Landing: गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में क्या कहा?

22 Jul 2025

PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त?

21 Jul 2025

Mumbai Train Blast: '12 मुस्लिमों की जिंदगी...', मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के दोषियों के बरी होने पर क्या बोले ओवैसी?

21 Jul 2025

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गई कांग्रेस और आप, सियासत गरमाई

21 Jul 2025

छांगुर के रैकेट को जाकिर नाईक की संस्थाओं से मिल रही थी फंडिंग?

21 Jul 2025

रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, कई लोग घायल

21 Jul 2025

Supreme Court on ED: 'हमें मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें', सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई लताड़

21 Jul 2025

Income Tax Return Filing Rule: ITR भरने के बाद आ गया है नोटिस तो पेनल्टी से बचने के लिए कर ले ये काम

21 Jul 2025

संसद सत्र में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने क्यों लगाई अखिलेश यादव को फटकार?

21 Jul 2025

Rajasthan Weather Update/Ajmer Flood News: राजस्थान में भारी बारिश, अब अजमेर में कैसा रहेगा मौसम?

21 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: चंद घंटों में Delhi-NCR में होगी बारिश! ये है अपडेट | Weather Update |

21 Jul 2025

Israel Hamas War: गाजा में हमास कमांडर बशर ताबेत हुआ ढेर, 75 ठिकानों को किया तबाह। IDF

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी सत्र से पहले पाकिस्तान पर गरजे, वीडियो सुुना क्या?

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed