सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar Resign: Bad health or something else, why did Govind Singh Dotasara say this big thing!

Jagdeep Dhankhar Resign: तबीयत खराब या कोई और बात गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कही ये बड़ी बात!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 22 Jul 2025 05:00 PM IST
Jagdeep Dhankhar Resign: Bad health or something else, why did Govind Singh Dotasara say this big thing!
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे (Jagdeep Dhankar Resigns) पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार सुबह सीकर (Sikar) में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'उपराष्ट्रपति दिनभर राज्यसभा की कार्यवाही संभालते रहे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे, ऐसे में यह कहना कि वह अस्वस्थ हैं, सवालों के घेरे में है. यह AIIMS का बुलेटिन नहीं है. एक दिन में कोई इतना अस्वस्थ नहीं हो जाता कि पद छोड़ दे? इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य नहीं हो सकता. इसके पीछे कुछ और ही कारण हैं जो जल्द ही सामने आएंगे.'

डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'देश में नई भाजपा बन रही है जो देश के लिए खतरा है. भाजपा में जिस किसी ने भी अपने विवेक का इस्तेमाल किया या विपक्ष को सम्मान दिया, उसे अंजाम भुगतना पड़ा है. धनखड़ साहब ने जो सच बोलने की हिम्मत दिखाई, वही भाजपा को नागवार गुजरी. धनखड़ ने कहा था- विपक्ष दुश्मन नहीं होता, उसे सहजता से लेना चाहिए. यहीं से भाजपा में हलचल शुरू हुई. धनखड़ साहब ने जो बोला, वह भाजपा के घमंड को चुनौती दे रहा था और भाजपा ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करती जो संविधान, लोकतंत्र और विवेक की बात करें.'

डोटासरा ने आगे कहा, 'जगदीप धनखड़ ने अपने दर्द को बड़ी ही शालीनता के साथ लिखा था. उपराष्ट्रपति की लाइन "विपक्ष दुश्मन नहीं होता है" पूरे देश को सोचने पर मजबूर करती है. धनखड़ साहब की यह लाइन उनकी अंतरात्मा से निकली थी, जिसने कहीं ना कहीं, किसी न किसी को बेचैन कर दिया. अब वही बेचैनी उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के रूप में सामने आई.'

डोटासरा ने कहा, 'किसान और किसान के बेटे, जो भाजपा में संघर्ष कर रहे हैं, उनका भाजपा में कोई स्थान नहीं है. भाजपा केवल यूज एंड थ्रो का काम कर रही है, जो किसी के लिए ठीक नहीं है. भाजपा में जिस-जिस ने अपने विवेक का इस्तेमाल किया है, या विपक्ष को सम्मान दिया है, संविधान का सम्मान किया है, उसका हश्र यही हुआ है. देश में नई बीजेपी बन रही है. हम दो हमारे दो इसके अलावा कोई नहीं. भाजपा में चला इस तरह का एक नया ट्रेंड देश के लिए खतरा है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छोटे गांव से उपराष्ट्रपति के पद तक, जगदीप धनखड़ का सफर

22 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: तो अब इस दिन Delhi-NCR में होगी बारिश! | Weather Update |

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा, अब आगे क्या? |

22 Jul 2025

Sawan Somwar Puja 2025: महादेव को किस विधि से चढ़ाएं बेलपत्र? मिलेगी शिव की कृपा। Kanwar Yatra 2025

22 Jul 2025

Agra Illegal Conversion: आगरा में अवैध धर्मांतरण गैंग पर बड़ा खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

22 Jul 2025
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

22 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल?

22 Jul 2025
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, कैसे चुना जाएगा अगला उपराष्ट्रपति?

22 Jul 2025

Indigo Flight Emergency Landing: गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में क्या कहा?

22 Jul 2025

PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त?

21 Jul 2025

Mumbai Train Blast: '12 मुस्लिमों की जिंदगी...', मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के दोषियों के बरी होने पर क्या बोले ओवैसी?

21 Jul 2025

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गई कांग्रेस और आप, सियासत गरमाई

21 Jul 2025

छांगुर के रैकेट को जाकिर नाईक की संस्थाओं से मिल रही थी फंडिंग?

21 Jul 2025

रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, कई लोग घायल

21 Jul 2025

Supreme Court on ED: 'हमें मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें', सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई लताड़

21 Jul 2025

Income Tax Return Filing Rule: ITR भरने के बाद आ गया है नोटिस तो पेनल्टी से बचने के लिए कर ले ये काम

21 Jul 2025

संसद सत्र में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने क्यों लगाई अखिलेश यादव को फटकार?

21 Jul 2025

Rajasthan Weather Update/Ajmer Flood News: राजस्थान में भारी बारिश, अब अजमेर में कैसा रहेगा मौसम?

21 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: चंद घंटों में Delhi-NCR में होगी बारिश! ये है अपडेट | Weather Update |

21 Jul 2025

Israel Hamas War: गाजा में हमास कमांडर बशर ताबेत हुआ ढेर, 75 ठिकानों को किया तबाह। IDF

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी सत्र से पहले पाकिस्तान पर गरजे, वीडियो सुुना क्या?

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी, कहा ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने लक्ष्य हासिल किय

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: New Tax Bill 2025 पर संसदीय समिति की रिपोर्ट में क्या बदलाव? आज पेश।

21 Jul 2025

Rain Havoc: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गई 100 लोगों की जान, नदियां उफनाईं। Orange Alert

21 Jul 2025

Weather Update: Himachal और Uttarakhand में त्राहिमाम, इन राज्यों का जानें हाल? | IMD

21 Jul 2025

Israel ने Hamas में किया हमला, कमांडर ढेर | Breaking | Bashar Thabet

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025: आज से संसद का मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामे के आसार

21 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025: लोकसभा में आयकर विधेयक 2025 पर रिपोर्ट होगी पेश

21 Jul 2025

Chandan Mishra Case: चंदन मिश्रा केस में पुलिस ने शूटर तौसीफ को गिरफ्तार किया

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed