Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi Bihar Visit: PM Modi targets Lalu Yadav who 'keeps Modi Baba Saheb in his heart'
{"_id":"68554ab5908915990c0a8ec0","slug":"pm-modi-bihar-visit-pm-modi-targets-lalu-yadav-who-keeps-modi-baba-saheb-in-his-heart-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit: 'मोदी बाबा साहब को दिल में रखता' Lalu Yadav पर PM Modi ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Bihar Visit: 'मोदी बाबा साहब को दिल में रखता' Lalu Yadav पर PM Modi ने साधा निशाना
वीडियो डेस्क अमर उजाला Published by: आकाश शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:19 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई बार जंगलराज शब्द का प्रयोग और कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने नौजवानों को जंगलराज की याद दिलाई। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद वालों ने बाबा साहेब का अपमान किया है और माफी भी नहीं मांग रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले खुद को बाबा साहब से बड़ा दिखाना चाहते हैं इसलिए उनकी तस्वीर को पैरे के सामने रखने हैं। लेकिन, मोदी बाबा साहब को दिल में रखता है। बिहारवासी बाबा साहब के इस अपमान को नहीं भूलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ और परिवार का विकास। इनकी राजनीति कुल जमापूंजी यही है कि अपने-अपने परिवारों के हित के लिए यह करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूंकते हैं। बाबा साहब आंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीतिक के खिलाफ थे। इसलिए यह लोग कदम-कदम पर बाबा साहब का अपमान करते हैं। अभी देश ने देखा कि किस तरह से राजद वालों ने बाबा साहब का अपमान किया। राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया? यह सबने देखा है। सुनिए पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?...
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहब के अपमान पर माफी मांगों। लेकिन, यह लोग माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़ों और अतिपिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है। राजद और कांग्रेस वाले बाबा साहब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते है। लेकिन, मोदी बाबा साहब को अपने दिल में रखता है। बाबा साहेब का अपमान कर वह लोग खुद को बाबा साहब से भी बड़ा दिखना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहब का अपमान कभी नहीं भूलेंगे। बिहारवासी इस अपमान को हमेशा याद रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।