Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Update: There will be heavy rain in these states of the country! This alert has been issued | Red Aler
{"_id":"6853da4ee0f11dee390b0dfa","slug":"weather-update-there-will-be-heavy-rain-in-these-states-of-the-country-this-alert-has-been-issued-red-aler-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश! ये अलर्ट हुआ जारी | Red Alert | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश! ये अलर्ट हुआ जारी | Red Alert | Amar Ujala
वीडियो डेस्क अमर उजाला Published by: आकाश शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 03:07 PM IST
इस बार केरल में मानसून ने एक हफ्ते पहले दस्तक दी, लेकिन उसके बाद कुछ दिनों तक सुस्त हो गया। हालांकि, अब एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
देशभर में भीषण गर्मी के बाद लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से लेकर 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं 19, 22 और 23 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
आप को बता दें कि मध्य प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है और वहां अच्छी बारिश हो रही है। राजस्थान में भी इस बार मानसून एक हफ्ता पहले आ गया, जिससे कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। झारखंड में मानसून पूरी तरह फैल चुका है। 18 और 19 जून को भारी बारिश की संभावना है। रांची में 19 जून को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।उत्तर प्रदेश में मानसून थोड़ा देर से, यानी 5 दिन बाद 18 जून को आया। सोनभद्र, बलिया, मऊ और गाजीपुर में बारिश हुई है। अगले 2-3 दिन में लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।