Hindi News
›
Video
›
India News
›
Heavy Rains and Landslides: IMD has issued an alert regarding heavy rains in many states of the country!
{"_id":"68534d4099a1e0aebe03e9e3","slug":"heavy-rains-and-landslides-imd-has-issued-an-alert-regarding-heavy-rains-in-many-states-of-the-country-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Heavy Rains and Landslides: देश के कई राज्यों में भीषण बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heavy Rains and Landslides: देश के कई राज्यों में भीषण बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 19 Jun 2025 05:05 AM IST
देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बिहार और झारखंड के साथ ही राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, यूपी में मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून भोपाल, पटना से लेकर पूर्वी यूपी में दस्तक देने वाला है। वहीं, गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से 24 जून तक क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन भी शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 19 जून को राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है।बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब बन गया है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी दो-तीन दिन में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने की संभावना है। आईएमडी, मॉनसून की स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार तक जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से अधिकतर में गरज चमक के साथ बारिश के लिए एक और 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 18 जून को सामान्य से सात दिन पहले राज्य के कुछ भागों में पहुच गया है और वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही है। इसके अनुसार आगामी दो से तीन दिन में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इससे 18 से 20 जून के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, 20 जून से पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होगी। मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।