Hindi News
›
Video
›
India News
›
Indigo Flight Landing In Delhi: Indigo flight going to Leh returned to Delhi after technical fault
{"_id":"6853c477b8bd98ded1085a18","slug":"indigo-flight-landing-in-delhi-indigo-flight-going-to-leh-returned-to-delhi-after-technical-fault-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indigo Flight Landing In Delhi: तकनीकी खराबी के बाद लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indigo Flight Landing In Delhi: तकनीकी खराबी के बाद लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Thu, 19 Jun 2025 01:34 PM IST
Link Copied
गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब, दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट की सूचना पर विमान को वापस दिल्ली लाया गया। विमान की आपात लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया। इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के लेह में उतरने के लिए परिचालन प्रतिबंधों के कारण इसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।
आपको बता दें कि बुधवार को भी इंडिगो की एक फ्लाइट 6ई 6101 भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए तैयारी में थी। तभी पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक संदिग्ध तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी दी। एटीसी ने विमान को टेक-ऑफ रद्द करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग बे में लौटने का निर्देश दिया था। विमान को तुरंत रनवे से पीछे खींच लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था।
इससे पहले मंगलवार 17 जून को कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान में बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। सुबह 9:31 बजे कोच्चि से फ्लाइट के रवाना होने के तुरंत बाद एयरलाइन की आधिकारिक आईडी पर ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। विमान तब समय मस्कट से कोच्चि पहुंचा था। तभी इसकी नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 157 यात्री सवार थे और चालक दल के 6 सदस्य
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।