जब कोई विदेशी हिंदी बोलता है तो हर भारतीय को गर्व होता है। ऐसा हुआ जब क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर वहां पहुंचे थे. क्रोएशिया के लोगों ने दिल खोलकर पीएम मोदी का स्वागत किया. लेकिन इस बीच इस क्रोएशियन छात्रा ने अपनी हिंदी से लोगों का दिल जीत लिया और सब लोग हैरान हो गए. हिंदी बोलने वाली ये क्रोएशियन छात्रा इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुई है...आप भी सुुनिए क्रोएशियन छात्रा को हिंदी में बात करते हुए
आप को बता दें कि क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में यूनिवर्सिटी में इंडोलॉजी डिपार्टमेंट में हिंदी की स्टूडेंट कार्ला, उन तमाम कोएशियाई नागरिकों में शामिल हैं, जो पीएम मोदी का इंतजार कर रही थी. कार्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए हिंदी में कहा, 'हम यहां पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए आए हैं. उनका दौरा पूरे देश के लिए एक बड़ी बात है.' कार्ला काफी दिनों से हिंदी बोलती आ रही हैं और उन्हें अंग्रेजी भाषा से ज्यादा हिंदी में बात करना पसंद है
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ही क्रोएशिया पहुंचे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है. होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने मोदी का स्वागत ‘‘वंदे मातरम'' और ‘‘भारत माता की जय'' जैसे नारों के साथ किया. इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय परिधान में नृत्य प्रस्तुति भी दी गई. प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से ‘एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी के पहुंचने पर सफेद कपड़े पहने क्रोएशियाई नागरिकों - जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे - के एक समूह को ‘गायत्री' और कई अन्य संस्कृत मंत्रों का मंत्रोच्चार करते हुए देखा जा सकता है.
जगरेब में स्वागत को लेकर पीएम मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संस्कृति के बंधन मजबूत और जीवंत हैं. क्रोएशिया में भारतीय संस्कृति को इतना सम्मान मिलता देखकर खुशी हुई." पीएम मोदी ने कहा कि क्रोएशिया के भारतीय समुदाय ने इस देश की प्रगति में योगदान दिया है और भारत में अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे हैं.