Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi in Chaibasa Court: Rahul appeared in Chaibasa Court of Jharkhand, know the whole matter.
{"_id":"6892f6d934258546c60923fa","slug":"rahul-gandhi-in-chaibasa-court-rahul-appeared-in-chaibasa-court-of-jharkhand-know-the-whole-matter-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi in Chaibasa Court: झारखंड के चाईवासा कोर्ट में राहुल की पेशी, जानें पूरा मामला।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi in Chaibasa Court: झारखंड के चाईवासा कोर्ट में राहुल की पेशी, जानें पूरा मामला।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 12:01 PM IST
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा की एमपी- एमएलए की विशेष अदालत में पेश होंगे. राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुचे थे. वहां वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित हुए. जिसके बाद वह रांची के एक होटल में रुके थे और आज चाईबासा की अदालत में सुबह करीब 12 बजे पेश होंगे.चाईबासा की विशेष अदालत में उपस्थित होने के लिए राहुल गांधी रांची से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चाईबासा के लिए रवाना होंगे, उनका हेलीकॉप्टर चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में उतरेगा. चाईबासा न्यायालय परिसर में राहुल गांधी की उपस्थिति को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट में आने जाने वाले हर एक व्यक्ति की विशेष जांच की जा रही है.
क्या है मामला?
बता दे कि यह पूरा मामला वर्ष 2018 से जुड़ा हुआ है. दरअसल 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के उस वक्त के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( वर्तमान के केंद्रीय गृह मंत्री) के खिलाफ भाषण के दौरान कुछ टिप्पणी की थी. उसी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड के चाईबासा सीजेएम कोर्ट में जुलाई 2018 में ही मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था.
इस मामले में राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे. जिसके बाद इसी मामले में सुनवाई करते हुए 24 मई को चाईबासा कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 26 जून को उन्हें शारीरिक रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. चाईबासा कोर्ट द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट को निरस्त करने को लेकर राहुल गांधी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे. जिस पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा उन्हें 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था. वर्ष 2018 के मामले में झारखंड के चाईबासा न्यायालय के समक्ष आज होने वाली सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोर्ट उनकी जमानत याचिका पर क्या फैसला लेता है। राहुल गांधी ने दो जून को झारखंड हाईकोर्ट में विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 26 जून को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। कांग्रेस सांसद के वकील ने 10 जून को हाईकोर्ट को सूचित किया था कि उनके मुवक्किल निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसके बजाय उन्होंने 6 अगस्त की तारीख मांगी थी। हाईकोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।
प्रताप कुमार नामक व्यक्ति ने 2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली में भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कुमार ने चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा था कि गांधी के बयान मानहानिकारक थे और जानबूझकर शाह की छवि खराब करने के लिए दिए गए थे। इस बीच, राहुल गांधी के आगमन से पहले पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उप-मंडल अधिकारी (सदर) संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। टोपनो ने बताया कि टाटा कॉलेज ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया है, जहां राहुल गांधी बुधवार सुबह करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। एसडीओ ने बताया कि उनके सुबह करीब 10.40 बजे अदालत में पेश होने और रांची लौटने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।