सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   S Jaishankar Meets Marco Rubio: What was discussed between the two leaders amid the tariff and H1B visa contro

S Jaishakar Meets Marco Rubio: Tariff, H1-B Visa विवाद के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई क्या बातचीत?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 23 Sep 2025 08:58 AM IST
S Jaishankar Meets Marco Rubio: What was discussed between the two leaders amid the tariff and H1B visa contro
1अमेरिका के एच-1बी वीजा शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण रिश्ते में आई तल्खी के बीच आज विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ बैठक की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं उच्च स्तरीय बैठक से इतर दोनों की मुलाकात सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में हुई। इस द्विपक्षीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सतत सहयोग के महत्व पर सहमति जताई।

बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे शामिल
बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज सुबह न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा। हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग के महत्व पर सहमति बनी। हम संपर्क में बने रहेंगे। यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों में नए सिरे से विश्वास बहाली और व्यापारिक तनाव कम करने के लिहाज से अहम रही। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे कई अहम वैश्विक मुद्दों पर भी सहयोग मजबूत करने के अवसर की तरह भी देखा गया। टैरिफ और एच-1बी जैसे मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन के फैसलों से भारत और अमेरिका के बीच तनाव भरे माहौल में सोमवार को न्यूयार्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।
बैठक के बारे में दोनों पक्षों ने विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि कारोबारी समझौते से लेकर चाबहार पोर्ट को प्रतिबंधित करने और भारतीयों पेशेवरों के लिए वीजा (एच-1बी) से जुड़े मुद्दों पर बात हुई है।

किन बातों पर बनी सहमति?
दोनों नेताओं में प्राथमिकता वाले मुद्दों को सुलझाने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमति बनी है। जयशंकर ने भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से भी मुलाकात की। हाल के हफ्तों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ सहित कई मुद्दों पर मतभेद उठने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच यह पहली बैठक थी।बैठक के बाद जयशंकर ने इंटरनेट मीडिया पर संक्षिप्त बयान में कहा, 'विदेश मंत्री रूबियो से काफी अच्छी मुलाकात हुई। द्विपक्षीय मसलों से लेकर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर बातचीत हुई। हम इस बात पर सहमत है कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति को लेकर सतत विमर्श चलता रहेगा। हम संपर्क बनाकर रखेंगे।'दोनों नेता इससे पहले क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए जुलाई में वॉशिंगटन में मिले थे। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम अमेरिका पहुंचे हैं। वह 27 सितंबर को महाधिवेशन को संबोधित करेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी समझौते को लेकर स्थगित वार्ता भी शुरू होने जा रही है। इसके लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी अमेरिका पहुंच रहे हैं। ट्रंप प्रशासन की तरफ से पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई ऐसे फैसले हुए हैं जो भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इसमें ईरान में भारत निर्मित चाबहार पोर्ट को प्रतिबंध के दायरे में लाने का फैसला भी है। अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा को लेकर नया नियम बनाया है जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशेवरों पर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा कारोबारी मुद्दों पर तो दोनों देशों के बीच टकराव चल रहा है। स्थिति को संभालने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बात हुई थी, लेकिन दोनों देशों के बीच दो दशकों में बने सौहार्दपूर्ण रिश्तों को काफी क्षति पहुंच चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

USA H1-B VISA Rules: H-1B Visa पर ट्रंप के फैसले पर ओवैसी ने PM मोदी पर दागे ये तीखे सवाल!

23 Sep 2025

Bihar Election 2025: CWC की बैठक में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया इन मुद्दों पर बड़ा प्लान!

23 Sep 2025

GST New Rates: GST सुधारों पर बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया, चावल, ड्राय फ्रूट्स पर कितना होगा इसका असर!

23 Sep 2025

Bihar Election 2025: CWC की बैठक पर चिराग ने दी महागठबंधन को ये सलाह, तेजस्वी-राहुल पर जमकर बरसे !

23 Sep 2025

Indore Building Collapse: इंदौर में ताश के पत्तों की तरह गिरी 3 मंजिला इमारत, 9 घायल कई लोग दबे!

23 Sep 2025
विज्ञापन

GST Cut Rate: ग्राहकों को फायदा या नुकसान? दुकानदारों ने समझाया GST कटौती का फायदा

22 Sep 2025

Kangana Ranaut on Vikramaditya Singh Wedding: विक्रमादित्य सिंह की शादी पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

22 Sep 2025
विज्ञापन

Supreme Court: उमर खालिद और शरजील को फिर नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

22 Sep 2025

America Heavy Tariff on India: भारी टैरिफ के बीच एस.जयशंकर और मार्को रुबियो की होगी मुलाकात

22 Sep 2025

PM Modi Arunachal Pradesh Visit: पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को दी 5100 करोड़ रुपए की सौगात

22 Sep 2025

Vikramaditya Singh Amreen Kaur Wedding News: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रचाई दूसरी शादी

22 Sep 2025

USA H1-B VISA Rules: Trump के फैसले से होगा चीन को फायदा, जानें कैसे ?

22 Sep 2025

Arvind Kejriwal on PM Modi: पीएम मोदी के स्वदेशी वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, संजय सिंह भी भड़के

22 Sep 2025

Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

22 Sep 2025

Air India Express Plane: बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में हंगामा,कॉकपिट खोलने क्यों पहुंचा यात्री ?

22 Sep 2025

USA H1-B VISA Rules: IT Company Stocks का शेयर बाजार में बुरा हाल, गिरे 10 टॉप कंपनियों के शेयर।

22 Sep 2025

Air India Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट पर SC ने उठाए सवाल

22 Sep 2025

H1 B Visa Rule Change: Donald Trump ने बदले नियम! भारतीयों ने सुनाई आपबीती | H-1 B Visa | America

22 Sep 2025

GST New Rates: H-1B वीजा फीस पर भारी पड़ेगी GST कटौती

22 Sep 2025

UP Bahraich Bhediya Attack: UP के बहराइच में फिर भेड़िये का आतंक शुरू | UP News | CM Yogi News

22 Sep 2025

GST New Rates List: GST 2.0 का मिलने लगा फायदा,10 लाख की कार पर कितनी मिलेगी छूट

22 Sep 2025

Weather Update: Delhi-NCR, UP, Bihar में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल? | Heatwaves | Heavy Rain

22 Sep 2025

Assamese Singer Zubeen Garg Passed Away: जुबीन की आखिरी झलक के लिए उमड़ी फैंस की भीड़ | Garima

22 Sep 2025

GST New Rates: GST 2.0 की दरें देश में लागू,ट्रंप ने फोड़ा H-1B वीजा बम

22 Sep 2025

GST New Rates: सोना-चांदी पर क्या होगा नए जीएसटी का असर? | GST Reforms | GST Rate Cuts | GST 2.0

22 Sep 2025

GST Reforms 22 September 2025: GST 2.0 से क्या होगा फायदा? किसानों ने खुद बताया | GST | GST Cut

22 Sep 2025

GST 2.0: आज से बदल जाएंगे ये नियम, रोटी समेत रोजमर्रा की ये चीजें सस्ती | Amar Ujala

22 Sep 2025

PM Modi: तातो से तवांग तक विकास की गूंज,अरुणाचल व त्रिपुरा के दौरे पर PM Modi | AmarUjala

22 Sep 2025

नवरात्रि पर मां शारदा देवी के पावन धाम मैहर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

22 Sep 2025

Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु | Amar Ujala | Shardiya Navratri

22 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed