Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sam Pitroda on Pakistan: 'I feel at home in Pakistan', BJP lashes out at Sam Pitroda's statement
{"_id":"68cd52c2ef5450095c00c5d3","slug":"sam-pitroda-on-pakistan-i-feel-at-home-in-pakistan-bjp-lashes-out-at-sam-pitroda-s-statement-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sam Pitroda on Pakistan: 'पाकिस्तान में घर जैसा लगता है', सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sam Pitroda on Pakistan: 'पाकिस्तान में घर जैसा लगता है', सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 19 Sep 2025 06:25 PM IST
Sam Pitroda on Pakistan: अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा महसूस हुआ। सैम पित्रोदा ने कहा कि, मैं पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल गया हूं और हर जगह मुझे घर जैसा लगता है।
सैम पित्रोदा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपने ट्वीट में लिखा, "राहुल गांधी के चहेते और कांग्रेस के विदेश प्रमुख सैम पित्रोदा कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में ‘घर जैसा महसूस’ हुआ। कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान का चहेता, कांग्रेस का चुना हुआ!"
वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा, "हम राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि जब शाहिद अफरीदी ने आपको अपना आदर्श बताया था, तब आप चुप क्यों रहे? लश्कर-ए-तैयबा कांग्रेस से बातचीत करना चाहता था, तब आप चुप क्यों रहे? सैम पित्रोदा पाकिस्तान को अपना घर कहते हैं, आप चुप क्यों हैं? आपकी चुप्पी ही आपकी स्वीकृति है। वे भारतीय लोकतंत्र में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कल राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करना उनका काम नहीं है लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। गांधी-वाड्रा परिवार को सैम पित्रोदा के बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।