{"_id":"686fc5df3b7587f153088999","slug":"sawan-2025-start-date-and-shiv-puja-vidhi-explained-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: 29 दिन का ही होगा सावन! जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sawan 2025: 29 दिन का ही होगा सावन! जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 10 Jul 2025 07:23 PM IST
11 जुलाई से शुभ सावन माह की शुरुआत हो रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन सिर्फ 29 दिनों का ही है। महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए सावन के हर सोमवार को उपवास रखते हैं। यह मास शिव भक्तों के लिए एक ऐसा समय होता है जब वे अपने मन को शुद्ध करते हुए भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को और भी प्रगाढ़ करते हैं। तो चलिए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे का है। ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:10 बजे से सुबह 04:51 बजे तक अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे विजय मुहूर्त- दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक अमृत चौघड़िया: सुबह 8:27 बजे से सुबह 10:06 बजे तक गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 बजे से शाम 07:41 बजे तक रहेगा।
सावन के दौरान कई भक्त कांवड़ यात्रा पर भी निकलते हैं, जिसमें वे पवित्र नदियों से जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। यह यात्रा शिवभक्तों की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। खासकर सावन मास की मासिक शिवरात्रि के दिन यह अभिषेक अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना जाता है। इस प्रकार सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का समय है, जिसमें हर भक्त अपने मनोकामनाओं की पूर्ति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए पूरी श्रद्धा के साथ जुड़े रहते हैं। सावन में भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ और चमत्कारिक प्रभाव देने वाला माना गया है। शिवपुराण में भी इस बात का विशेष उल्लेख मिलता है कि सावन मास में शिवजी की भक्ति और मंत्रों का नियमित जाप भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।