{"_id":"686e8ab83ccea379a50b07e3","slug":"jamaluddin-alias-chhangur-baba-become-the-owner-of-rs-100-crore-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jamaluddin Alias Chhangur Baba: छांगुर बाबा के 'काले साम्राज्य' की कहानी, कैसे बना 100 करोड़ का मालिक?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jamaluddin Alias Chhangur Baba: छांगुर बाबा के 'काले साम्राज्य' की कहानी, कैसे बना 100 करोड़ का मालिक?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 09 Jul 2025 08:58 PM IST
Jamaluddin Alias Chhangur Baba: अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। बलरामपुर के उतरौला में स्थित छांगुर बाबा के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। छांगुर बाबा के अलावा उसके सहयोगियों की संपत्ति पर भी बुलडोजर चला है। वहीं, ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत छांगुर बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छांगुर बाबा के खिलाफ जब से जांच शुरू की गई है, तब से उसके खिलाफ नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जमालुद्दीन पर भड़कते हुए कहा था कि, आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।
तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बातते है, जमालुद्दीन कैसे बना छांगुर बाबा और क्या है इसकी पूरी कहानी? साथ ही बताएंगे कि, आखिर कैस छांगुर बाबा का गैंग अवैध धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चला रहा था? आखिर बाइक से चलने वाला जमालुद्दीन कैसे बना 100 करोड़ का मालिक? इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि, आखिर कैसे छांगुर बाबा यूपी एटीएस की गिरफ्त में आया? तो आइए हम आपको बताते है, आखिर कैसे छांगुर बाबा के काले कारनामों का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने आया?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।