Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jamaluddin Alias Chhangur Baba: UP-ATS has found many evidences against Chhangur Baba and Nasreen, they will
{"_id":"686ee8939e8924720d026435","slug":"jamaluddin-alias-chhangur-baba-up-ats-has-found-many-evidences-against-chhangur-baba-and-nasreen-they-will-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jamaluddin Alias Chhangur Baba: छांगुर बाबा-नसरीन के खिलाफ UP-ATS को मिले कई सबूत होगी पूछताछ!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jamaluddin Alias Chhangur Baba: छांगुर बाबा-नसरीन के खिलाफ UP-ATS को मिले कई सबूत होगी पूछताछ!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 10 Jul 2025 03:39 AM IST
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सामने आए एक बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट के मामले में मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर सौंप दिया गया है। यूपी एटीएस को कोर्ट से यह रिमांड मंजूर हुई है, जिससे अब एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की तैयारी में है। छांगुर बाबा और नीतू को शनिवार को लखनऊ के एक होटल स्टार रूम्स से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को बाबा की बलरामपुर स्थित कोठी पर बुलडोजर चलाया गया, वहीं ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया।यूपी एटीएस को छानबीन के दौरान धर्मांतरण से जुड़े कई डिजिटल दस्तावेज, शपथ पत्र और इस्लामिक प्रचार सामग्री मिली है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि नीतू नसरीन ही “ब्रेनवॉश मॉडल” चला रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण का कहना है, "सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है. पिछले कई साल में एसटीएफ ने इस पूरे मामले की जांच की है और जो तथ्य सामने आए हैं, वो ये हैं कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन हुआ है और संगठित तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा था, इसलिए उस मामले में ये कार्रवाई की जा रही है. ये साफ संदेश है कि किसी भी तरह की कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जलालुद्दीन की अवैध संपत्तियों के बारे में भी खुलासा हुआ है। धर्मांतरण को लेकर हुई विदेशी फंडिंग से छांगुर बाबा ने बलरामपुर में कोठी से लेकर कई संपत्तियों को खड़ा किया। जलालुद्दीन के नाम से दर्ज या जुड़े दो आलीशान शोरूम बलरामपुर में सामने आए हैं। इसमें से एक बस स्टेशन के पास और दूसरा एक ब्यूटी पार्लर के रूप में रजिस्टर्ड है। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। बलरामपुर के उतरौला में स्थित छांगुर बाबा के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। छांगुर बाबा के अलावा उसके सहयोगियों की संपत्ति पर भी बुलडोजर चला है। वहीं, ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत छांगुर बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छांगुर बाबा के खिलाफ जब से जांच शुरू की गई है, तब से उसके खिलाफ नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जमालुद्दीन पर भड़कते हुए कहा था कि, आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।